Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 04:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार बना रहे हैं नीतीश और लालू : गिरिराज सिंह
          Headline

          Begusarai: इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार बना रहे हैं नीतीश और लालू : गिरिराज सिंह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 28, 2023Updated:November 28, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:  केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार द्वारा हिंदुओं के पर्व-त्योहार की छुट्टी में कटौती कर मुस्लिम के पर्व में छुट्टी बढ़ाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार बनाने की कोशिश की जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा 2024 के घोषित किए गए अवकाश सूची का विरोध करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव की सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई और हिंदु त्योहारों में छुट्टी की खत्म। बिहार में कई हिंदू-त्योहारों की छुट्टियां खत्म कर दी गई है और ईद मुहर्रम की छुट्टियां बढ़ा दी गई है, यह भी गजवा-ए-हिंद का एक हिस्सा है।

          गिरिराज सिंह ने कहा है कि Nitish Kumar की सरकार ने तीसरी बार तुगलकी फरमान जारी किया है, जिसमें हिन्दुओं की छुट्टी में कटौती किया गया। महाशिवरात्रि और जन्माष्टमी जैसे महापर्व की छुट्टियों में कटौती कर मुसलमान के ईद और बकरीद की छुट्टियां बढ़ाई गई। इसका क्या औचित्य है। नीतीश सरकार बिहार में इस्लामिक धर्म के आधार पर क्यों काम कर रही है।

          अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जैसे जिलों में रविवार के बदले शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी दिया जाता है। इससे लगता है कि पूरे बिहार के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी देने की योजना बनाई जा रही है। हिन्दुओं के पर्व में कटौती की गई छुट्टियों को बहाल नहीं किया गया तो इसका खामियाजा बिहार सरकार को भुगतना पड़ेगा। लालू यादव मो. लालू एवं नीतीश कुमार मो. नीतीश के नाम से जाने जाएंगे।

          गिरिराज सिंह ने कहा कि षड्यंत्र के तहत हिन्दुओं की भावनाओं पर कुठाराघात कर रहे हैं। तुष्टीकरण एवं वोट बैंक के लिए हिंदू के पर्व-त्योहारों की छुट्टियों को रद्द किया जा रहा है। अभी जारी आदेश भी ऐसा ही है। सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश रचकर पढ़ाई बाधित होने का बहाना बनाया जा रहा है। तीज एवं जीवित पुत्रिका व्रत करने वाली महिला शिक्षिकाएं उपवास के दौरान कैसे पढ़ा सकेंगी।

          बिहार में रक्षाबंधन-तीज की छुट्टियां गायब, ईद-बकरीद पर तीन दिन की छुट्टी

          बिहार शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। बिहार सरकार ने कई छुट्टियों को रद्द किया है। इसमें रक्षाबंधन और तीज सहित जिउतिया की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। इस वर्ष तीज पर दो और जिउतिया पर एक दिन छुट्टी थी जबकि 2024 में ईद और बकरीद पर तीन-तीन दिन की छुट्टी रहेगी। इस वर्ष ईद और बकरीद की दो दिन की छुट्टी थी।

          गर्मी की छुट्टियां 20 से बढ़ाकर 30 दिन कर दी गई हैं। इस बार विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे। दिवाली में एक दिन और छठ में तीन दिन की छुट्टी रहेगी। होली पर दो दिन और दुर्गा पूजा पर तीन दिन की छुट्टी रहेगी। इस साल अवकाशों की संख्या 30 थी जबकि 2024 में छुट्टियों की संख्या 22 है। हालांकि, इस वर्ष की तरह 2024 में भी कुल 60 छुट्टियां रहेंगी।

          बिहार सरकार ने अब उर्दू स्कूलों में जुम्मा के दिन यानी शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित कर दिया है। बिहार के जिन इलाकों में मुस्लिम आबादी ज्यादा है वहां अब जुम्मा के दिन यानी शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। बिहार शायद देश का पहला राज्य होगा जहां शुक्रवार को मुसलमानों के लिए सरकारी साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है।

          कैलेंडर में बताया गया है कि गर्मी की छुट्टियां सिर्फ छात्रों के लिए हैं, शिक्षकों के लिए नहीं। गर्मी की छुट्टियों के दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठकें, विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ”मानक अवकाश कैलेंडर” का पालन करेंगे जो जल्द ही जारी किया जाएगा।

          कैलेंडर वर्ष 2024 में सभी प्रकार के सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका जारी की जा रही है। अवकाश तालिका में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत तय बाध्यता का पालन हो और प्रारंभिक विद्यालयों में कम से कम 220 दिन का अध्यापन हो। साथ ही चूंकि नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सरकारी छुट्टियां उन पर भी लागू होंगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar government festival holiday deduction Nitish Kumar
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.