Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 19:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: शराब तस्कर ने दारोगा को गाड़ी से रौंद कर मार डाला, होमगार्ड जवान घायल
          Headline

          Begusarai: शराब तस्कर ने दारोगा को गाड़ी से रौंद कर मार डाला, होमगार्ड जवान घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 20, 2023Updated:December 20, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:  बेखौफ शराब तस्कर ने बीती रात पुलिस पदाधिकारी को गाड़ी से रौंद कर उसकी जान ले ली। गाड़ी की चपेट में आकर एक हवलदार भी घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी शराब तस्कर की गाड़ी को रोकने का प्रयास कर रहे थे।

          एसपी योगेन्द्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बुधवार सुबह बताया कि मंगलवार देर रात नावकोठी थानाध्यक्ष (पुअनि) खामस चौधरी को जानकारी मिली कि ऑल्टो कार से कोई व्यक्ति शराब ले जा रहा है। जिसके बाद रात्रि गश्ती गाड़ी भेजी गई। रात के 12:30 बजे ऑल्टो कार रोकने के लिए छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास पुलिस गाड़ी लगाकर पुअनि खामस चौधरी खुद तीन होम गार्ड जवान के साथ खड़े थे। ऑल्टो कार वाले ने पुलिस की गाड़ी देख अपनी स्पीड बढ़ा दी और खामस चौधरी को रौंदते हुए निकल गई। सिर में गंभीर चोट के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान एक होमगार्ड जवान दरियापुर निवासी बालेश्वर यादव को भी चोट लगी, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

          घटना के तुरंत बाद बखरी एसडीपीओ चंदन कुमार, सीआई बखरी, एसएचओ नावकोठी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीपीओ बखरी के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस कर्मियों में भी भारी आक्रोश है।मधुबनी जिले के राहिका थाना क्षेत्र स्थित मारर गांव के भोला चौधरी के पुत्र खामास चौधरी 2009 बैच के दारोगा थे। 2013 में उनकी ज्वाइनिंग हुई और करीब चार साल से बेगूसराय में तैनात थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पत्नी कल्पना सहित अन्य लोगों की भीड़ जुट गई है। पोस्टमार्टम कर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार के लिए शव पैतृक गांव भेजने की तैयारी चल रही है।

           

          शराब के कारण हो रही हत्या को लेकर नीतीश कुमार पर दर्ज हो केस : गिरिराज सिंह

          केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने बिहार में लगातार हो रही मौत को लेकर नीतीश कुमार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि शराबबंदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हठधर्मिता,शराबबंदी की गलत नीतियों और नीतीश कुमार की जिद के कारण आज हजारों हजार लोगों को जेल जाना पड़ा है। उसमें कुछ बेगुनाह भी जल गए हैं। कई लोगों की शराब माफिया ने हत्या कर दी।

          गिरिराज सिंह ने कहा है कि आज उसी का दुष्परिणाम है कि बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्ति एएसआई खामस चौधरी की छतौना में शराब माफिया ने कुचलकर मार डाला। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। अगर कोई कानून है तो नीतीश कुमार पर कानून का शिकंजा कसना चाहिए।

          नीतीश कुमार अपनी जिद छोड़ें और शराबबंदी पर पुनर्विचार करें। इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं। उल्लेखनीय है कि बीते रात नावकोठी पुलिस को सूचना मिली कि शराब कारोबारी बूढ़ी गंडक नदी पर बने छतौना पुल के रास्ते ऑल्टो कार में शराब लेकर आ रहे हैं। इसके बाद खामस चौधरी गश्ती दल को लेकर पुल पर पहुंच गए।

          उन्होंने पुल पर घेराबंदी कर दिया, लेकिन सामने से आ रहे शराब माफिया ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर ही खामस चौधरी की मौत हो गई। इसके बाद भाजपा ने शराबबंदी पर एक बार फिर से सवाल उठाना शुरू कर दिया है। सदर अस्पताल पहुंचे सांसद अमरेंद्र कुमार अमर ने पुनर्विचार करने की मांग किया है। वहीं जहां बिहार भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Begusarai News liquor smuggler sergeant sub inspector
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.