Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 4 July 2026 || 22:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेगूसराय: ऑनर किलिंग, प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर फेंका रेलवे लाइन पर
          Headline

          बेगूसराय: ऑनर किलिंग, प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर फेंका रेलवे लाइन पर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 25, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय।  प्रकाश पर्व पर जब सब लोग दीपावली मनाने में मशगूल थे तो इसी बीच लाखो सहायक थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की  वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसमें प्रेमी और प्रेमिका की हत्या कर शव को आत्महत्या का रुप देने के लिए बेगूसराय एवं लाखो रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या-160/15 के समीप रेल लाइन पर फेंक दिया।

          दोनों का ही शव मिलते ही सनसनी फैल गई तथा आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 फोरलेन को जाम कर दिया। मृतक प्रेमी राजा डुमरी निवासी श्यामदेव पासवान का पुत्र नूनूबाबू पासवान तथा लड़की लाखो पंचायत के पूर्व सरपंच अयोध्याबाड़ी निवासी नीलम देवी की पुत्री रुपम कुमारी है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग से आक्रोशित होकर दबंग लड़की पक्ष वालों ने दोनों की हत्या की है, हालांकि इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

          घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शादीशुदा नूनूबाबू पासवान सरपंच पति कारेलाल राय का ट्रैक्टर चलाता था तथा कारेलाल राय की पुत्री रुपम कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को होने के बाद एक सप्ताह पहले उसे ड्राइवरी से हटा दिया गया था। लड़का पक्ष के परिजनों का कहना है कि सोमवार को शाम से ही लड़की वाले नूनूबाबू को फोन कर अपने घर बुला रहे थे, लेकिन वह नहीं गया।

          रात में करीब दस बजे जब वह घर के समीप अपने दोस्तों के साथ पटाखा चला रहा था तो लड़की पक्ष के लोग जबरदस्ती उसे ले गए तथा दोनों की हत्या कर दी। लड़की पक्ष के कुछ लोग रात में करीब 11 बजे लड़का के घर पर आ गए और अपनी पुत्री को भगाने का आरोप लगाते हुए श्यामदेव पासवान को जबरन अपने साथ ले जाकर विभिन्न गांव में उसके रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने लगे। इसी बीच रात करीब 12:30 बजे कहा गया कि दोनों का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ है।

          घटना की सूचना मिलते ही लड़का पक्ष के लोगों ने इसकी जानकारी लाखो सहायक थाना को दिया तो थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर ऑनर किलिंग आक्रोशित लोगों ने लेकर उचित न्याय दिलाने की मांग को लेकर वाजिदपुर बांध के समीप एनएच को जाम कर यातायात ठप कर दिया। करीब छह घंटे के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सड़क जाम समाप्त कराया जा सका है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ऑनर किलिंग प्रेमी-प्रेमिका बेगुसराय न्यूज रेलवे लाईन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          July 4, 2026

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          July 4, 2026

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          July 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          जमुई: सरकारी विद्यालय में छात्रों से कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

          मुजफ्फरपुर: मंदिर में पूजा करने गए किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जमीनी रंजिश के एंगल पर जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.