Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 04:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेगूसराय: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन कुष्मांडा देवी पूजा के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़
          Headline

          बेगूसराय: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन कुष्मांडा देवी पूजा के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

          adminBy adminOctober 18, 2023Updated:October 18, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय। मां दुर्गा की भक्ति कर शक्ति पाने के लिए शारदीय नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने कुष्मांडा स्वरुप की पूजा-अर्चना किया। नवरात्रि को लेकर तमाम दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सभी देवी मंदिरों में सुबह से देर शाम आरती तक हूजूम उमड़ पड़ा है।

          दुर्गा पूजा को लेकर बेगूसराय के मंदिरों में जहां अलग-अलग प्रकार की प्रतिमा बनाई जा रही है। वहीं, मंझौल अनुमंडल के विक्रमपुर गांव में अन्य वर्षो की तरह इस बार भी प्रत्येक दिन फूल और बेलपत्र से भगवती के स्वरूपों की प्रतिमा बनाई जा रही है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।

          इसे भी पढ़ें- नवरात्र: मीनाबाजार के 150 वर्ष पुराने मंदिर में 1001 कलश की गयी स्थापित

          यहां सैकड़ों वर्षों से शारदीय नवरात्र में प्रत्येक दिन माता भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की प्रतिमा फूल और बेलपत्र से बनाकर पूजा-अर्चना की जाती है तथा ग्रामीण के अलावा दूर-दूर से भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। विशेष पूजा पद्धति के लिए चर्चित क्षेत्र के विक्रमपुर गांव माता के भक्ति रस में सराबोर हो गया है।

          यहां प्रत्येक दिन मां की आकृति बनाने हेतु फूल और बेलपत्र इकट्ठा करने के लिए गांव वालों की उत्साह देखते ही बनती है। मां की आकृति के साथ वैदिक रीति से होने वाली पूजा देखने के लिए यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और देर रात घर लौटते हैं। गांव वालों की माने तो माता जयमंगला की असीम अनुकंपा के कारण गांव में सुख-शांति और समृद्धि है।

          कहा जाता है कि करीब सवा सौ वर्ष पूर्व जयमंगलागढ़ में बलि प्रदान करने को लेकर पहसारा और विक्रमपुर गांव के जलेवार भूमिहार में विवाद हो गया। इसी दौरान नवरात्र के समय विक्रमपुर गांव के स्व. सरयुग सिंह के स्वप्न में मां जयमंगला आई और कहा कि नवरात्र के पहले पूजा से लेकर नवमी पूजा के बलि प्रदान करने तक विक्रमपुर गांव में रहूंगी, इसके बाद गढ़ को लौट जाऊंगी।

          देवी भगवती ने कहा था कि अपने हाथों से फूल, बेलपत्र तोड़कर आकृति बनाकर परिजनों सहित धूप और गुग्गुल से श्रद्धापूर्वक पूजा करो। उसी समय से यहां पर विशेष पद्धति से पूजा प्रारंभ हुई और आज भी उनके वंशज पूजा करते आ रहे हैं। कलश स्थापन के दिन स्व. सिंह के वंशज मिलकर मंदिर में कलश की स्थापना करते हैं।

          इसे भी पढ़ें-  कलश स्थापन के साथ शुरु होगा शारदीय नवरात्र ,23 अक्टूबर को महानवमी व 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी विजयादशमी

          रोजाना अपने हाथों से तोड़े गए फूल-बेलपत्र की आकृति बनाकर पूजा करते हैं। कालांतर में परिवार के विस्तार होने के कारण पहली पूजा तीन खुट्टी खानदान के चंदेश्वर सिंह बगैरह करते हैं। दूसरी पूजा पंचखुट्टी के सुशील सिंह के परिवार द्वारा तथा शेष सभी पूजा नौ खुट्टी के राजेश्वर सिंह एवं परमानंद सिंह आदि के परिवार के लोग करते हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कुष्मांडा देवी दुर्गा पूजा नवरात्रि पूजा बेगूसराय शारदीय नवरात्र
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.