Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 31 August 2026 || 13:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सारंडा में नदी का रौद्र रूप: दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद; एक महिला अब भी लापता
          Headline

          सारंडा में नदी का रौद्र रूप: दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद; एक महिला अब भी लापता

          सारंडा क्षेत्र के छोटानागरा थाना अंतर्गत बहदा गांव में रविवार देर शाम कुइली पहाड़ी नदी में अचानक आई तेज धार ने दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 31, 2026Updated:August 31, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chaibasa News:  सारंडा क्षेत्र के छोटानागरा थाना अंतर्गत बहदा गांव में रविवार देर शाम कुइली पहाड़ी नदी में अचानक आई तेज धार ने दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल नदी के आसपास खोजबीन शुरू की। देर रात तक चले सर्च अभियान में एक ही परिवार के दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक महिला अभी भी लापता है।

          जानकारी के अनुसार, बहदा गांव में रविवार को एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के बाद बोसेन सिद्धू, उनकी पत्नी और बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण कुइली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते नदी में तेज बहाव आ गया और तीनों ग्रामीण पानी की धार में बह गए।

          घटना के बाद ग्रामीणों ने बिना देर किए नदी के आसपास तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद मुंडा रोया सिद्धू की मां का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और इसके बाद दूसरे लापता व्यक्ति की तलाश तेज कर दी।

          लगातार चलाए गए अभियान के दौरान मुंडा रोया सिद्धू के पिता बोसेन सिद्धू का शव भी बरामद कर लिया गया। एक ही परिवार के दोनों सदस्यों की मौत की खबर फैलते ही बहदा गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

          इधर, हादसे में लापता सुनीता सिद्धू की तलाश अभी जारी है। सूचना मिलने के बाद छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर खोज अभियान चलाया। नदी के किनारे, झाड़ियों और पानी के संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में काफी देर तक तलाशी ली गई, लेकिन देर रात तक सुनीता का कोई सुराग नहीं मिला।

          बारिश, अंधेरा और नदी की तेज धार के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी आई। इसके बावजूद पुलिस और ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं छोड़ी। लापता सुनीता सिद्धू की तलाश के लिए सोमवार सुबह दोबारा व्यापक सर्च अभियान शुरू किया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

          Bahda village river accident Kuiili river drowning missing woman in river Saranda river tragedy West Singhbhum river accident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झुमरीतिलैया में हजारों कदमों ने लिखी सेहत की कहानी, वॉकथॉन में स्वच्छता से नशामुक्ति तक गूंजे जागरूकता संदेश

          August 30, 2026

          पटना में चार युवकों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

          August 30, 2026

          तिसरी के जमामो मंदिर में चेन चोरी का खुलासा, बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार

          August 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सारंडा में नदी का रौद्र रूप: दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद; एक महिला अब भी लापता

          झुमरीतिलैया में हजारों कदमों ने लिखी सेहत की कहानी, वॉकथॉन में स्वच्छता से नशामुक्ति तक गूंजे जागरूकता संदेश

          पटना में चार युवकों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

          तिसरी के जमामो मंदिर में चेन चोरी का खुलासा, बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार

          दून एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का खुलासा, 120 जिंदा कछुए बरामद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.