Hazaribag News:– हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 2 अक्टूबर को हुई नवविवाहिता समवंती कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक योजनाबद्ध हत्या थी।
पुलिस के अनुसार, समवंती कुमारी की हत्या उसके पति मुकेश कुमार मेहता ने ही की, ताकि पत्नी के नाम पर कराए गए 15 लाख रुपये के बीमा की रकम हासिल की जा सके।
बताया गया कि समवंती की शादी महज चार महीने पहले ही मुकेश से हुई थी। घटना के बाद आरोपी पति ने इसे सड़क हादसा दिखाने का नाटक रचा, लेकिन पुलिस की तफ्तीश में सच्चाई सामने आ गई।
समवंती कुमारी बरही प्रखंड के दोनई कला गांव की रहने वाली थीं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


