Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 20:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मिट्टी में मिल गए अतीक-अशरफ, माफिया ब्रदर्स के शव को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
          Headline

          मिट्टी में मिल गए अतीक-अशरफ, माफिया ब्रदर्स के शव को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 17, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Prayagraj: भारी सुरक्षा के बीच माफिया डॉन अतीक अहमद और उसका भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को उनके परिजन ने अन्तिम मिट्टी दी। अतीक के तमाम गुनाह का अन्त हो गया। दोनों भाइयों को रविवार ककी देर शाम प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफना दिया गया। 4 दशक पहले प्रयागराज के जिस चकिया से अतीक ने अपनी दहशत की धाक जमानी शुरू की आज अतीक अहमद वहीं सुपुर्द-ए-खाक हो गया। इसके साथ ही अतीक की दहशत खत्म हो गई है। ये अलग बात है कि उसके खात्मे के तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन हकीकत ये है कि अतीक के आतंक से बहुत से लोगों को मुक्ति मिली है। जिस दहशत की दुनिया को बनाने में अतीक ने 44 साल का वक्त लिया वो सिर्फ 44 सेकेंड में खत्म हो गई।

          मौके पर अतीक अहमद के दोनों नाबालिग लड़के अहजम और अबान अपने पिता और चाचा अशरफ के सुपुर्द ए खाक में शामिल होने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे। दोनों को बाल सुधार गृह से कब्रिस्तान ले जाया गया था। साथ ही अशरफ की दोनों बेटियां भी कब्रिस्तान पहुंची थीं।

          कब्रिस्तान के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के मद्देनजर जनाजे में अतीक के करीबी रिश्तेदारों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के भी वहां पहुंचने की अफवाहें चलती रही, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। दरअसल वह भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित है और फरार चल रही है। पुलिस ने उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

          अतीक को आठ और अशरफ को पांच गोली लगीं थी

          पोस्टमार्टम के बाद अतीक और अशरफ के शव सीधे कब्रिस्तान लाए गए। थोड़ी देर बाद दोनों के शवों दफनाए गए। अतीक और अशरफ के शव जहां दफनाए गए वहीं बगल में दो दिन पहले अतीक के बेटे असद को दफनाया गया था। वह झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।इससे पहले अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अतीक को आठ और अशरफ को पांच गोलियां लगी थीं।

          गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब दोनों भाइयों को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुलिस लेकर जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन हमलावरों को तत्काल मौके पर ही दबोच लिया था।
          पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल दोहरे हत्या के मामले में पकड़े गये तीनों आरोपितों के नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्रयागराज के शाहगंज में एफआईआर दर्ज किया है।

          CM योगी ने सभी कार्यक्रम किए रद्द

          मालूम हो कि अतीक और अशरफ की शूटआउट में हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनका पूरा ध्यान इस घटना के आलोक में राज्य की कानून-व्यवस्था को सुचारू रखने पर है। उन्होंने यूपी डीजीपी समेत तमाम आला अधिकारियों को प्रयागराज जाने के निर्देश दिए हैं और हर 2 घंटे पर अपडेट देने के लिए कहा है। दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं और उनके आवासों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अतीक कब्रिस्तान गोली दफन प्रयागराज न्यूज हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.