गुमला।
घाघरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के मसरीया डैम के समीप गोली मारकर हुई अनुज कुमार यादव की हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए घटना में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड को पांच युवकों ने मिल कर अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में रवि आईन , जगरनाथ उरांव व एक अन्य शामिल है, जबकि दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है । पुलिस ने हत्या में उपयोग किये गए टांगी, राड एवं अपाची बाइक को जब्त कर लिया है।
इस संबंध में गुमला के एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता बताया की प्रेम प्रसंग को लेकर मृतक अनुज कुमार यादव व उसके दोस्त रवि आईन मे जनवरी माह में झगड़ा हुआ था। इसके बाद रवि आईन अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अनुज यादव की हत्या 12 मई को मसरिया डैम के समीप कर दी थी । पुलिस ने घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। अनुसंधान के क्रम में मोबाइल लोकेशन सीडीआर एवं अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर रवि आईन व जगरनाथ उरांव सहित पांच आरोपितों का नाम सामने आया। इस संबंध में कड़ाई से पूछने पर तीनों आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया । आरोपितों ने हत्या के बाद टांगी व रॉड को मसरिया डैम में फेक दिया था, जबकि देसी कट्ठा एक अन्य आरोपित के पास है। पुलिस दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी एवं देशी कट्टा की बरामदगी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

