Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 27 October 2026 || 21:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आक्रोशित छात्राओं ने रोका करीना का अंतिम संस्कार, शव के साथ किया सड़क जाम
          Headline

          आक्रोशित छात्राओं ने रोका करीना का अंतिम संस्कार, शव के साथ किया सड़क जाम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 14, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          बेगूसराय। बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय डीहपर के वर्ग कक्ष में संदिग्ध हालत में छात्रा करीना का शव मिलने के दूसरे दिन बुधवार को भी लोगों में काफी आक्रोश है। बुधवार को विद्यालय बंद रहा, कोई भी बच्चे स्कूल नहीं गए। स्कूली बच्चों ने अपने सहपाठी करीना के शव के साथ मलहडीह में बेगूसराय-वीरपुर-संजात मुख्यपथ को जाम कर दिया है। शव के साथ सड़क जाम रहने की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची, लेकिन उसे काफी आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। भारी संख्या में पुलिस बल को देख स्थानीय महिलाएं भी लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतर आई है।

          सड़क जाम कर रहे छात्र-छात्राएं जस्टिस फॉर करीना, करीना को न्याय दो, करीना के हत्यारे को फांसी दो आदि लिखी हुई तख्तियां हाथ में लेकर सड़क पर उतरे हुए हैं। छात्राओं का कहना है कि सोमवार को छुट्टी के समय तक हमारे साथ आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली करीना ठीक थी। छुट्टी के बाद विद्यालय में कार्यरत गार्ड ने उसे बुलाया, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी।

          छात्राओं ने बताया कि रात भर हम लोगों ने भी खोजबीन किया, सुबह में जब विद्यालय गए तो गार्ड ने भगा दिया, कुछ देर बाद जब हम लोग पढ़ने के लिए पहुंचे और अपने वर्ग कक्ष का ताला खुलवाया तो कमरे के अंदर एक कपड़ा से फंदा के सहारे करीना की लाश लटकी हुई थी। छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में कार्यरत गार्ड ने कुछ शिक्षकों की मिलीभगत से उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए लटका दिया। मंगलवार को लोगों ने जब आंदोलन किया तो फॉरेंसिक टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन सही कार्रवाई नहीं कर रही है।

          गार्ड के गांव वाले हम लोगों को धमकी दे रहे हैं। पुलिस या प्रशासन के कोई वरीय पदाधिकारी नहीं पहुंचे हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में न्याय दिलाने के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई है। जब तक डीएम-एसपी नहीं आएंगे हम लोग भूखे सड़क पर डटे रहेंगे, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। करीना को न्याय मिलने तक स्कूल बंद रहेगा, हम लोग स्कूल नहीं जाएंगे। इधर, पुलिस ने गार्ड सहित विद्यालय के दो शिक्षक को हिरासत में ले लिया है तथा पूछताछ कर रही है।

          मृतका के घर के समीप सड़क जाम करने के साथ-साथ गांव के आक्रोशित लोगों ने द्वारा डीहबार स्थान के समीप भी मुख्य पथ को जाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले को सुलझाने में लगी हुई है, अगर शाम तक लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर शव का अंतिम संस्कार नहीं किया तो पुलिस बल प्रयोग भी कर सकती है। हालांकि स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है, जिस पर वरीय पदाधिकारी पल-पल नजर रख रहे हैं।

          अंतिम संस्कार छात्रा बेगूसराय न्यूज शव सड़क जाम
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV फुटेज खंगाल रहा प्रशासन

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV फुटेज खंगाल रहा प्रशासन

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.