Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 06:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»संथाली-आदिवासी समुदाय में धर्मांतरण के आरोप से हंगामा,हिंदू संगठन ने रोकी प्रार्थना सभा,पुलिस ने 6 लोगों को लिया हिरासत में
          Headline

          संथाली-आदिवासी समुदाय में धर्मांतरण के आरोप से हंगामा,हिंदू संगठन ने रोकी प्रार्थना सभा,पुलिस ने 6 लोगों को लिया हिरासत में

          today post liveBy today post liveAugust 10, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Katihar News:-  बिहार के कटिहार जिले में रविवार को धर्मांतरण के आरोप को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक, दूरदर्शन टावर मोहल्ले में आयोजित एक क्रिश्चियन प्रार्थना सभा को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीच में ही रोक दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हिंदू बहुल इस मोहल्ले में पिछले कई महीनों से संथाली और आदिवासी समुदाय के परिवारों को निशाना बनाकर धार्मिक परिवर्तन की कोशिश की जा रही थी। उनका आरोप है कि प्रार्थना सभा के बहाने इन परिवारों का ब्रेनवॉश कर उन्हें क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

          हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां लंबे समय से ऐसी गतिविधियां चल रही हैं, जो हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है। घटना के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस और नारेबाजी भी हुई।

          वहीं, प्रार्थना सभा स्थल पर मौजूद गुंजिया उरांव, राजों उरांव और सरिता उरांव नाम की महिलाओं ने इन आरोपों से इंकार किया। उन्होंने कहा कि यह महज प्रभु यीशु के प्रति उनकी आस्था से जुड़ी धार्मिक प्रार्थना थी, और इसमें किसी प्रकार का धर्मांतरण नहीं किया जा रहा था। उनका कहना है कि वे पहले से ही क्रिश्चियन धर्म से जुड़ी हैं और सिर्फ सामूहिक प्रार्थना कर रही थीं।

          घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। माहौल में तनाव को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन छह लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपों की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

          फिलहाल, क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण जरूर है, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। इस घटना ने इलाके में धर्मांतरण और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर बहस को एक बार फिर गर्मा दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कटिहार धर्मांतरण विवाद कटिहार पुलिस कार्रवाई बिहार धार्मिक विवाद संथाली आदिवासी धर्म परिवर्तन हिंदू संगठन प्रार्थना सभा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.