Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 10:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी
          Headline

          मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 26, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी ने राज्य की हेमंत सोरोन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार पर, मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर धर्मांतरण बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बाउरी शनिवार को हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

          अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य के झुग्गी-झोपड़ी और बस्तियों में राज्य सरकार की ओर से चलने वाले अटल क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लीनिक करना एक बड़ी साजिश है। मदर टेरेसा का भाजपा सदा सम्मान करती है। उनकी सेवा भावना और गरीबों, कुष्ठ रोगियों के लिए की गई सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत सरकार ने मदर टेरेसा को कई बड़े अलंकरणों से सम्मानित भी किया है। लेकिन सच्चाई यह भी है कि कई संस्थाएं सेवा के नाम पर लाखों गरीबों को स्वास्थ्य सुविधा, भोजन और वस्त्र उपलब्ध कराकर उनकी पहचान, उनके धर्म और संस्कार को बदलने का कार्य भी कर रही हैं।

          बाउरी ने कहा कि धर्मांतरण की समस्या राज्य की एक बड़ी समस्या है, जिसे मदर टेरेसा क्लीनिक के सहारे और तेज करने की साजिश राज्य सरकार की ओर से रची जा रही है।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अलग झारखंड राज्य का सपना भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर 2000 को साकार किया। जबकि आज के राज्य के सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आंदोलन को बेचने व खरीदने में लगे थे। दिखावा के लिए ऑटोनोमस कॉन्सिल पर ही सहमत हो गए थे, इनकी नियत साफ रहती, तो वर्ष 2000 से पहले ही अलग राज्य का गठन करा सकते थे। झामुमो, कांग्रेस और राजद की नियत कभी साफ नहीं रही। अलग झारखंड राज्य का नक्शा भी भाजपा के वनांचल राज्य का नक्शा है, जो अटल जी की देन है।

          बाउरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के कण कण में बसे हैं और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अटल मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की थी, जिसे हेमंत सरकार ने बदल कर मदर टेरेसा क्लीनिक करने का निर्णय लिया है। हेमंत सरकार को यह बताना चाहिए कि मदर टेरेसा का झारखंड में क्या योगदान है? उन्होंने कहा कि यह नाम परिवर्तन स्वास्थ्य सेवा को ठीक करने के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की आड़ में धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी संरक्षण है।

          उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका है कि आनेवाले दिनों में हेमंत सरकार मदर टेरेसा क्लीनिक को स्वंयसेवी संस्थाओं के माध्यम से चलाने का निर्णय करेगी, जिसमें धर्मांतरण कराने वाली संस्थाएं शामिल होंगी। लेकिन भाजपा इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। एक सशक्त विपक्ष के नाते पार्टी सदन से सड़क तक कड़ा विरोध करेगी।

          मदर टेरेसा पर धर्मांतरण का आरोप लगाना ओछी मानसिकता : कांग्रेस

          प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि एक मुहल्ला क्लिीनिक का नाम मदर टेरेसा के नाम पर करने पर भाजपा हाय तौबा क्यूं मचा रही है। पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मदर टेरेसा और संघर्ष की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन कुष्ठ रोगियों, अनाथ बेसहारा लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की। मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार और भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ऐसे में उनपर धर्मांतरण का आरोप लगाकर भाजपा ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है।

          सिन्हा ने कहा कि राज्य गठन से अब तक सर्वाधिक दिनों तक सत्ता के शीर्ष पर भाजपा रही है। उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि अमर बाउरी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर क्यों नहीं एक भी योजना की शुरुआत अपने शासन में की। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों को अपने दल में सम्मान देकर धर्मान्तरण की बात भाजपा न करें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.