Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 14:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अमन साव के खौफ का THE END… पुलिस एनकाउंटर में झारखंड का मोस्ट वांटेड ढेर
          Headline

          अमन साव के खौफ का THE END… पुलिस एनकाउंटर में झारखंड का मोस्ट वांटेड ढेर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:   झारखंड का कुख्यात अपराधी अमन साहू मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर से एनआईए केस के सिलसिले में राँची लाया जा रहा था। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में घटना हुई। एसटीएस (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान भी जख्मी हुआ है। जिले की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी कुछ देर बाद दी जाएगी।

          जानकारी के मुताबिक, अमन साव को झारखंड एटीएस छत्तीसगढ़ के रायपुर से वापस लेकर लौट रही थी. इसी क्रम में पलामू के चैनपुर और रामगढ़ थाना के बीच अन्धारी ढोढा में अमन साव के गिरोह ने पुलिस वाहन पर बम से हमला कर दिया। इस दौरान अमन साव जवान का राइफल छीनकर भाग रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान पुलिस पर अमन साव ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. पुलिस के जवाबी कार्रवाई में अमन साव को गोली लगी और उसकी मौत हो गई है। फायरिंग में एक जवान के पैर में भी गोली लगी है। घटना में यह भी बात  कही जा रही है कि अमन साव को लाने के दौरान उसका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसके बाद वह भागने की कोाशिश कर रहा था। . घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।पलामू पुलिस की एक बड़ी टीम इलाके में कैंप कर रही है और हालात का जायजा ले रही है.

          जेल से लाए जाने के दौरान अमन साहू की तस्वीर

          अमन साव पूरे झारखंड के लिए सिर दर्द बना हुआ था,100 से भी अधिक आपराधिक घटनाएं के मामले दर्ज थे

          अमन साव पूरे झारखंड के लिए सिर दर्द बना हुआ था और पूरे झारखंड में 100 से भी अधिक आपराधिक घटनाएं के मामले दर्ज हैं.।  सिर्फ पलामू में एक दर्जन से भी अधिक बड़े आपराधिक घटनाओं के मामले अमन साव पर दर्ज थे।  अमन साव पर पलामू में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट, नेशनल हाईवे पर फोरलेन कार्य पर रंगदारी के लिए फायरिंग करवाने का आरोप है. इसके अलावा अमन साव पर लातेहार के बालूमाथ के इलाके में कई बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है.

          घटनास्थल की तस्वीर

          पुलिस अधीक्षक के अनुसार एनआईए केस के सिलसिले में अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर से रांची लाया जा रहा था। चैनपुर थाना क्षेत्र में पहुंचने पर घात लगाकर अपराधियों ने पुलिस गाड़ी पर पहले बम फेंका, फिर फायरिंग की। इसी क्रम में अमन साहू एक एसटीएस (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान से इंसास राइफल छीन कर भागने लगा। भागने के दौरान जवान पर गोली चला दी। इस हमले में जवान घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमन साहू को ढेर कर दिया। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।
          पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां भी घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं। इधर, जानकारी मिली है कि चैनपुर-रामगढ़ के बीच आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। बॉडी लेने के लिए एंबुलेंस भेजी गई है। जरूरी प्रक्रिया पूरी कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में लाया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chhattisgarh Jharkhand ATS Notorious criminal Aman Sahu Police encounter Raipur
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.