Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 09:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची में हिंसक प्रदर्शन के बाद राजधानी रांची के कई क्षेत्रों में धारा 114 लागू, इंटरनेट सेवा पर रोक जारी, घायलों में दो की मौत
          Headline

          रांची में हिंसक प्रदर्शन के बाद राजधानी रांची के कई क्षेत्रों में धारा 114 लागू, इंटरनेट सेवा पर रोक जारी, घायलों में दो की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 11, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। पैगम्बर मोहम्मद साहब पर भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को रांची में हिंसक प्रदर्शन के बाद राजधानी रांची के कई क्षेत्रों में धारा 114 लागू है। तनाव के मद्देनजर इंटरनेट सेवा पर लगाई गई अस्थायी रोक जारी है। शनिवार सुबह सिर्फ दवा और दूध की दुकानें खुली हैं। वहीं उपद्रव के दौरान पुलिस फायरिंग में घायल मो. साहिल और तोशीर उर्फ कैफी की मौत हो गई है। डीआईजी अनीश गुप्ता ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। घटनास्थल के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। लगातार निगरानी रखी जा रही है। दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

          हिंसक प्रदर्शन के दौरान लगभग 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है। हिंसा के दौरान धनबाद जिले के एक जवान अखिलेश कुमार को भी पैर में गोली लगी है। उनका इलाज रिम्स के इमरजेंसी में चल रहा है। घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। मौके पर बरियातू थाने की पुलिस तैनात है। घायलों में मोहम्मद सरफराज, अखिलेश कुमार (पुलिस के जवान), कैफी, नदीम अंसारी, शाहबाज, मोहम्मद तबराक, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद सुफियान, साबिर अंसारी, मोहम्मद उस्मान, तबराक और मोहम्मद अफसर शामिल हैं। इनके अलावा एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा, डेली मार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली इंस्पेक्टर शैलेश कुमार सहित अन्य भी घायल हुए हैं। एसएसपी का मेडिका में इलाज चल रहा है।

          उल्लेखनीय हो कि नुपुर शर्मा के बयान पर आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को राजधानी के मेन रोड में हिंसक प्रदर्शन किया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान भीड़ ने पथराव किया। पथराव में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी। उसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। घटना के बाद डेली मार्केट थाना सहित कई अन्य क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गई है। इंटरनेट सेवा शुुक्रवार शाम 7 बजे से अबतक बंद है। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने राजधानी रांची में सभी तरह की इंटरनेट सेवा पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक शुक्रवार शाम 7:00 बजे से शनिवार सुबह 6 तक लगाई गई, लेकिन अब तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हुई है।

          हर ट्रैफिक पोस्ट पर धारा 144 लगी होने की मुनादी हो रही है। लगातार पुलिस गश्त कर रही है। लोगों को खाने-पीने का समान लेने में कठिनाई हो रही है। रांची के एसएसपी एसके झा मेडिका में भर्ती है। उनके सिर, छाती और पैर में चोट लगी है। रांची के सभी दुकानें बंद है। श्री महाबीर मंडल ने आज बंद का आह्वान किया है। इसके अध्यक्ष अशोक पुरोहित हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इंटरनेट सेवा धारा 144 नूपुर शर्मा पैंगम्बर रांची न्यूज हिंसक प्रदर्शन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.