Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 23:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दो साल बाद बाबा नगरी देवघर में गूंजेगा बोलबम का नारा
          Headline

          दो साल बाद बाबा नगरी देवघर में गूंजेगा बोलबम का नारा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 2, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम  सावन में एक बार फिर से भक्तों से गुलजार होगा। इस साल बाबा भोलेनाथ के दरबार में भक्त बोलबम का जयघोष करेंगे। देवघर जिला प्रशासन इसकी तैयारी जोर शोर से कर रहा है। 14 जुलाई से 12 अगस्त तक चलने वाला यह सावन मेला कोरोना के कारण पिछले दो सालों से श्रावणी मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा था। इस बार देवघर में भव्य रूप से श्रावणी मेले के आयोजन की तैयारी हो रही है। इसे लेकर श्रावणी मेले मंदिर पर आश्रित तीर्थ पुरोहित और दुकानदारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

          प्रशासन कर रहा है विशेष तैयारी

          इस मेले में लगभग 50 लाख श्रद्धालु के देवघर पहुंचने का अनुमान है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। पूरे मंदिर परिसर पर नजर रखने के लिए पहली बार इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है। यहां से 500 कैमरे के माध्यम से पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय की तरफ से श्रावणी मेले को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रहीं हैं। मेले में इस बार 13717 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है। इसमें आईपीएस अधिकारी, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी, एसआई से लेकर जमादार शामिल होंगे। मेले को लेकर देवघर में लगभग 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं।

          शहर के विभिन्न स्थानों में अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाए जा रहे हैं, जहां से पूरे शहर में लगे सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिक भीड़ वाली जगहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गयी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सादे लिबास में भीड़ पर निगाह रखेंगे। मेला के लिए देवघर और दुमका में 20 ओपी और 14 अस्थायी यातायात ओपी बनाए जा रहे हैं। पुलिस के जवानों के अलावा रैफ, एनडीआरएफ के साथ साथ झारखंड जगुआर के बीडीएस टीम को भी तैनात किया जायेगा।

          babadham deogharपांच जोन में होगी सुरक्षा व्यवस्था

          देवघर सावन मेले में भीड़ को देखते हुए पांच जोन में सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। पांचों जोन में 13717 जवानों की तैनाती की जायेगी। जोन एक में 2515 जवान, जोन दो में 1480 जवान, जोन तीन में 4615 जवान, जोन चार में 4235 जवान और जोन पांच में 872 जवान को तैनात किया जायेगा। देवघर के पांच थाना क्षेत्र नगर थाना, रिखिया थाना, कुंडा थाना, जसीडीह थाना और मोहनपुर थाना क्षेत्र में इन पांचों जोन को जिम्मा दिया गया है। मेले के दौरान देवघर में 11 ट्रैफिक पोस्ट अस्थाई रूप से कार्य करेंगे। इन सभी जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात होंगे और इनका कार्य मंदिर के साथ-साथ सारे रूट लाइन और अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करना होगा।

          12 ज्योतिर्लिंगों में नौवां ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम

          भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में नौवां ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ का है। इसे मनोकामना लिंग भी कहते हैं।सावन के महीने में देवघर स्थित इस ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाने का खास महत्व है। इस बार राज्य सरकार ने राजकीय मेले का दर्जा प्राप्त विश्व प्रसिद्ध श्रवाणी मेले के आयोजन का फैसला लिया है। इसके बाद पूरे मेला क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर है।

          सुल्तानगंज से देवघर तक कांवरिया पथ हो रहा तैयार

          बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर तक कांवरिया पथ तैयार हो रहा है। इस मार्ग के किनारे शिविर, दुकानें और पंडाल आकार ले रहे हैं। कच्चे मार्ग पर बालू डाला जा रहा है, ताकि कांवरियों को चलने में सुविधा साथ ही जगह-जगह शौचालय, स्नानागर, पीने का पानी का इंतजाम किया जा रहा है। श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर देवघर में पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी सड़कों को बनाने में जुटे हैं। मेला क्षेत्र के हदहदिया-बरमसिया चौक सड़क को पिचिंग कर तैयार कर दिया गया है। समाहरणालय से नंदन पहाड़ रोड तक भी मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है।

          तैयारी देवघर देवघर न्यूज बाबाधाम बोलबम श्रद्धालु सुरक्षा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.