पटना।
एनडीए से लोजपा के बाहर होने के बाद सीट बंटवारे को लेकर जदयू और भाजपा के बीच चल रही खींचतान भी समाप्त होती दिख रही है। आखिरकार दोनों दलों के बीच आधी आधी सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बन गई है। उल्लेखनीय है कि गठबंधन के तहत जदयू- भाजपा से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ी थी। इसे लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान की स्थिति बनी हुई थी। इस बीच रविवार को लोजपा द्वारा एनडीए से अलग हटकर चुनाव लड़ने का फैसला लिए जाने की घोषणा के बाद अब सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और एनडीए में भी सहमति बन गई है। सूत्रों की माने तो एनडीए में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पार्टी को 5 सीटें देने की बात कही गई है। वहीं बाकी बचे सीटों पर जदयू -भाजपा आधे आधे सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। यानी भाजपा एवं जदयू 119-119 सीटों पर लड़ेगी।



