Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 15:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»फोन पर बातचीत के बाद 17 वर्षीय लड़की ने उठाया खौफनाक कदम,दाह संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, प्रेम प्रसंग की आशंका
          Headline

          फोन पर बातचीत के बाद 17 वर्षीय लड़की ने उठाया खौफनाक कदम,दाह संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:   जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लड़की ने शनिवार रात किसी से फोन पर बातचीत करने के बाद फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

          मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग पिछले कुछ दिनों से अपने फुआ के घर मुंदरिया गांव में रह रही थी। शनिवार की रात वह किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। इसके कुछ देर बाद उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसके शव को लेकर उसके पैतृक गांव, पड़वा थाना क्षेत्र के मनाहार गांव चले गए।

          परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद लेस्लीगंज थाना की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि जब पुलिस पहुंची तो घर का दरवाजा बंद था। स्थिति को देखते हुए तत्काल पड़वा थाना पुलिस को भी सूचना दी गई।

          दोनों थाना की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां रविवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया।

          लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि मामले में एमएमसीएच ओपी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या से पहले लड़की ने किसी से फोन पर बातचीत की थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किससे बात कर रही थी और बातचीत का विषय क्या था।

          स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या की चर्चा हो रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

          Jharkhand Suicide Case Lesliganj Incident police investigation update Suicide Linked to Love Affair झारखंड सुसाइड केस पलामू नाबालिग आत्महत्या पुलिस जांच खबर Palamu Minor Suicide प्रेम प्रसंग आत्महत्या लेस्लीगंज घटना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.