रांची।
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक द्वारा गोड्डा की रहने वाली नाबालिग किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती कर उसके साथ संबंध बनाने का मामला सामने आया है। संबंध बनाने के कारण किशोरी 6 माह की गर्भवती हो गई है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद साकिब को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के मुजाहिद नगर का रहने वाला आरोपी मोहम्मद साकिब कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। वह चेन छिनतई जैसे मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने आरोपी युवक को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया है।


