सिमडेगा।
लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की निर्मम हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्यारे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व खून से सनी चादर बरामद की गई है। हत्याकांड की घटना थानानतर्गत शिवनगर खूंटी टोली में हुई थी।
जानकारी अनुसार गिरफ्तार हत्यारा सुजल लकड़ा(62) एक 44 वर्षीय महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। 18 सितंबर की रात्रि में किसी विवाद के कारण सुजल लकड़ा ने महिला की निर्मम हत्या कुल्हाड़ी से काट कर कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 24 घंटे के भीतर आरोपित हत्यारे को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है। आरोपी सजल केरसई थाना क्षेत्र के कौनजोबा मौनीटोली गांव का रहने वाला है।


