पूर्वी सिंहभूम । जमशेदपुर
एसीबी की टीम ने जिले के एमजीएम थाने में तैनात दारोगा मोहन कुमार को मंगलवार को ₹10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम गिरफ्तार दारोगा को एसीबी थाना सुनारी ले गई है। जानकारी अनुसार रुपए के लेनदेन के एक मामले की जांच और उसे रफा-दफा करने के लिए दारोगा ने पीड़ित से ₹10 हजार की रिश्वत मांगी थी । उसने रुपए नहीं देने पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की धमकी भी दी थी। इसको लेकर पीड़ित ने एसीबी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। मामले के सत्यापन के पश्चात एसीबी ने मामला दर्ज कर दरोगा को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान पीड़ित को समझाया था योजना के तहत जैसे ही दारोगा ने रिश्वत की राशि ली आसपास फैली एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


