Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 07:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अबुआ आवास योजना घोटाला: विभागीय कार्रवाई शुरू सगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी सस्पेंड
          Headline

          अबुआ आवास योजना घोटाला: विभागीय कार्रवाई शुरू सगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी सस्पेंड

          today post liveBy today post liveAugust 1, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:  झारखंड के पलामू जिले की सगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी पर अबुआ आवास योजना में भारी अनियमितता बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। पंचायती राज विभाग, रांची के उपनिदेशक शैलेश कुमार ने विभागीय मंत्री की स्वीकृति के बाद मंजू देवी को निलंबित कर दिया है।

          आरोप है कि मुखिया ने सरकारी दिशानिर्देशों को दरकिनार करते हुए लाभुकों का चयन मनमाने ढंग से किया। पात्र व्यक्तियों को योजना से वंचित रखा गया जबकि आर्थिक रूप से संपन्न और अयोग्य व्यक्तियों को लाभ दे दिया गया।

          जिला प्रशासन को यह मामला तब संज्ञान में आया जब राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना में लाभुकों की पात्रता की जांच कराए जाने की सिफारिश की। उपविकास आयुक्त को भेजे गए पत्र के आधार पर जिलास्तरीय जांच समिति का गठन हुआ, जिसमें पाया गया कि सगुना पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी गड़बड़ी हुई है।

          मुखिया मंजू देवी को इस मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा गया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद उपविकास आयुक्त ने मुखिया की वित्तीय शक्तियों को जब्त करने और उन्हें पद से निलंबित करने की अनुशंसा की।

          जांच प्रतिवेदन और प्रशासनिक अनुशंसा के आधार पर अब मुखिया को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके पद से जुड़ी सभी शक्तियां तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं।

          यह कार्रवाई शासन की उस नीति को बल देती है जिसमें पारदर्शिता और पात्रता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Abua Housing Scheme Scam Eligibility Investigation Report Jharkhand Palamu Corruption Case Panchayat Scam Jharkhand Saguna Panchayat Mukhiya Suspension
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.