Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 00:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना के जानीपुर दोहरे हत्याकांड का खुलाशा, एकतरफा प्यार में आशिक ने भाई-बहन की ह/त्या कर जलाया
          Headline

          पटना के जानीपुर दोहरे हत्याकांड का खुलाशा, एकतरफा प्यार में आशिक ने भाई-बहन की ह/त्या कर जलाया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 2, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  पटना जिला अन्तर्गत जानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगवां में 31 जुलाई को  दो बच्चों की हत्या कर उन्हें जलाने के मामले को पटना पुलिस ने उद्धभेदन कर लिया है। सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया था। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार शाम पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगवां में 31 जुलाई को मिले दो बच्चों के शव मामले का 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया गया है। एसआईटी टीम ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस हत्याकांड का उद्भेदन किया है। प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई इस जघन्य हत्याकाण्ड में संलिप्त दो (02) अभियुक्तों शुभम कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने कहा कि फॉरेंसिक जांच और शवों के पोस्टमार्टम के साथ ही गहन पूछताछ के बाद अभियुक्तों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। घटनास्थल से किरासन तेल की खाली बोतल और 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जलन व प्रतिशोध की भावना से आरोपित प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर इस नृशंस हत्या की घटना को अंजाम दिया।

          एसएसपी ने बताया कि शुभम ने एक दुकान से बोतल में केरोसिन तेल खरीदा और सीधे मृतक के घर की ओर गया। जब वह वहां पहुंचा, उस वक्त लड़की का भाई सो रहा था, जबकि लड़की जाग रही थी। शुभम ने पहले भाई को ईंट से कुचलकर मार डाला और फिर लड़की की भी निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शवों पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी और घर का दरवाजा बंद कर दोनो आरोपित वहां से फरार हो गए।

          पुलिस के अनुसार शुभम और मृतका के बीच स्कूल के समय से प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार वालों की असहमति के कारण दोनों अलग हो गए थे। हाल ही में शुभम को यह पता चला कि लड़की किसी और के संपर्क में है, जिससे वह बुरी तरह आहत हुआ। इसी आक्रोश में शुभम ने रौशन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। शुभम की सोच थी कि अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की भी नहीं होगी। जिस दुकान से किरासन तेल खरीदा गया था, उस दुकानदार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी का घर घटनास्थल से करीब 3-4 किलोमीटर की दूरी पर है और वह पिछले एक हफ्ते से हत्या की योजना बना रहा था। पुलिस अब चार्जशीट की तैयारी में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

          उल्लेखनीय है कि घटना 31 जुलाई की है। भाई-बहन की हत्या के बाद शव को बेड पर रखकर जला दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। मृतकों की पहचान 14 वर्षीया अंजलि और 12 वर्षीय अंशु के रूप में हुई है। दोनों भाई बहन स्कूल से आने के बाद घर में थे।

          मृतक बच्चों के पिता ललन गुप्ता ने बताया था कि दोपहर 12 से डेढ़ बजे के बीच की यह घटना है। किसी ने दोनों को जलाकर मार डाला है। बच्चों की मां एम्स में सिक्योरिटी गार्ड है और पिता चुनाव आयोग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हैं। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क पर आगजनी की थी और जमकर हंगामा मचाया था। इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। घटना चौबीस घंटे बाद पटना पुलिस ने इस हत्याकांड का उद्भेदन किया है।

          murder due to one sided love Patna Nagwan village double murder case Patna Janipur two children murdered Patna police murder case solved Shubham and Roshan accused of murder एकतरफा प्यार में हत्या पटना नगवां गांव डबल मर्डर केस पटना जानीपुर दो बच्चों की हत्या पटना पुलिस हत्याकांड उद्भेदन शुभम और रौशन हत्या आरोपित
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          September 19, 2026

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          September 19, 2026

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          September 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          भागलपुर में बाढ़ से 1,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान, 9.5 लाख आबादी प्रभावित, गांवों में राहत का इंतजार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.