Koderma News:- कोडेडमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल कोर्ट के पीछे जंगल में ढिबरा चुनने गई महिला की चाल धंसने से मौत हो गई। हादसा शनिवार को हुआ। महिला अन्य लोगों के साथ ढिबरा चुन रही थी। इसी दौरान चाल धंस गई। महिला मलबे में दब गई।
शिव मुहल्ला की 45 साल की कंचन देवी, पति पप्पू पासवान, अन्य महिलाओं के साथ ढिबरा के ढेर में चाल बनाकर ढिबरा चुन रही थी। अचानक चाल धंस गई। वह उसमें दब गई। महिलाओं ने शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे। महिला को बाहर निकाला गया। कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


