Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 17 June 2026 || 01:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»2 हजार रुपये के विवाद ने हुआ खुनी संघर्ष, युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, ग्रामीणों ने भागते आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
          Headline

          2 हजार रुपये के विवाद ने हुआ खुनी संघर्ष, युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, ग्रामीणों ने भागते आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

          today post liveBy today post liveAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:- पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के धोलाबेड़ा गांव के तालाडीह टोला में शुक्रवार रात मामूली पैसों के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। घटना में गांव के ही सेलाई लूगून उर्फ मटका ने अपने पड़ोसी राम हो उर्फ सुदर्शन की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, सेलाई लूगून लोगों को काम दिलाने के नाम पर बेंगलुरु ले जाता था। कुछ महीने पहले वह राम हो को भी वहां ले गया था, जहां दोनों ने काम किया। लेकिन राम हो को करीब 2,000 रुपये की मजदूरी नहीं मिली। इसी बकाया रकम को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।

          ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से दोनों आपस में बैठकर खाते-पीते थे। घटना वाले दिन भी वे साथ रहे और फिर सेलाई लूगून के बारदागोड़ा टोला स्थित घर पहुंचे। वहीं पैसों को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते-देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

          गुस्से में आकर सेलाई ने घर में रखी कुल्हाड़ी से राम हो के गले पर तीन-चार वार किए। गंभीर चोट लगने से राम हो की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और ग्राम प्रधान के घर के पास खूंटे से बांध दिया।

          सूचना मिलने पर डुमरिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

          राम हो की पत्नी कल्पना हो के बयान पर डुमरिया थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Dumria police station crime east singhbhum crime news East Singhbhum murder murder over 2 thousand rupees dispute murder with an axe
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ के अमन दुबे ह/त्याकांड का खुलासा, प्रेमी युगल गिरफ्तार

          June 16, 2026

          जमीन की जमाबंदी के लिए 15 हजार रुपये घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

          June 16, 2026

          किसानों और सरकार के साझा प्रयास से बदलेगी झारखंड की तस्वीर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

          June 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ के अमन दुबे ह/त्याकांड का खुलासा, प्रेमी युगल गिरफ्तार

          जमीन की जमाबंदी के लिए 15 हजार रुपये घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

          किसानों और सरकार के साझा प्रयास से बदलेगी झारखंड की तस्वीर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

          रांची के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

          सुपौल: एसएसबी की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल, सात नेपाली नाबालिग बच्चों को बचाया गया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.