पटना।
राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार पंचायत चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव को लेकर अगस्त माह में अधिसूचना जारी होने की संभावना है। निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी जिलों को कोरोना गाइडलाईन से जुड़े विशेष निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग ने पहले चरण में बाढ़ ग्रस्त जिलों के उन प्रखंडों में चुनाव कराने का फैसला लिया है जहां बाढ़ का प्रभाव नहीं होगा। इसका खाका तैयार करने का निर्देश जिला अधिकारियों को दी गई है। जानकारी अनुसार निर्वाचन आयोग की तरफ से 3.50 लाख ईवीएम की मांग की गई है पर अब तक ढाई लाख ईवीएम ही उपलब्ध हो पाए हैं।

