अररिया।
मुस्लिम बाहुल्य अररिया से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। अररिया के जोकीहाट का रहने वाला मुस्लिम युवक दिल्ली की रहने वाली एक हिंदू लड़की को भागकर अपने गांव लेकर आया था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में 12 जून को मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद जांच में पुलिस को युवक का पता अररिया के जोकीहाट निकला। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जोकीहाट पुलिस के सहयोग से युवती को बरामद करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक मसरूल रहरिया गांव का रहनेवाला है।
अररिया के एसडीपीओ ने सोमवार को बताया की युवक मसरुल और भगाई गई लड़की दिल्ली में आस पास रहते थे। इस दौरान दोनों के बीच रिश्ता बन गया और युवक लड़की को लेकर दिल्ली से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो लड़की के मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक का पता निकला। लड़की को जोकीहाट थानाध्यक्ष के सहयोग से रहरिया गांव से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग धर्म के मानने वाले हैं। दोनों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
