वैशाली।
स्कूटी पर सवार होकर आई महिला ने नया गंडक पुल से सोमवार को नदी में छलांग लगा दी। हलांकी पुल पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा शोर मचाने पर नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने महिला की जान बचा ली। इस दौरान गंडक पुल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। महिला पटना के अनीसाबाद इलाके की रहने वाली बताई गई है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर खौफनाक कदम उठाया था। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर थाना पर बुलाया है। थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला ने सुसाइड करने की कोशिश की थी लेकिन उसे बचा लिया गया है। महिला ने पारिवारिक कला के बाद ऐसा कदम उठाया था।


