भभुआ।
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर मां कुलेश्वरी धाम मोड़ के पास शनिवार की रात पुलिस ने एक बाइक से पंद्रह किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए दोनों तस्कर यूपी के रहनेवाले हैं । तस्करों की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फचकरी गांव निवासी अछैवर सिंह व जोकहाई गांव निवासी रामभवन ठाकुर के रुप में की गई है। दोनो तस्कर बाइक से गांजा की खेप लेकर मोहनियां की तरफ जा रहे थे। रास्तें पुलिस पहले से ही वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस की गाड़ी देख दोनों भागना चाहे लेकिन पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़ लिया।दोनों के पास दो प्लास्टिक के बोरा से 8 पॉकेट बंडल से कुल 15 किलोग्राम बरामद बरामद किया गया है । बरामद गांजा की कीमत करीब 8-10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

