नालंदा।
जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह रेलवे लाइन पर रविवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से 70 भेड़ों की कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर काफी लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। भेड़ों की मौत से भेड़ मालिकों में शोक की लहर है। घटना का दृश्य देखकर भेड़ों के मालिक भी बिलखने लगे।
घटना की सूचना पर सिलाव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है। जबकि मामला जीआरपी का होने के बाद वहां की पुलिस नहीं पहुंची है। भीड़ मालिकों ने बताया कि वे लोग गया के रहने वाले हैं और उनके पास करीब 100 भेड़ थें। हर दिन भेड़ों को चराने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वे लोग भेड़ों को चराने सिलाव आए थे। इस दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से 70 भेड़ों की मौत हो गई।


