मुजफ्फरपुर।
युवती के गले से चेन छिनकर भागने के क्रम में लोगो ने बाइक सवार एक लूटैरे को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए लूटेरे को उग्र भीड़ ने पोल में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। घटना शनिवार की मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में हुई। जानकारी अनुसार अपाची बाइक पर सवार दो लूटेरो ने एक युवती के गले से चेन छिनकर भाग रहे थे। इस क्रम में लोगो ने पीछा कर एक लूटेरे को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छ़ुड़ाकर अपने साथ ले गई है। डीएसपी रामनरेश पासवान ने बतायाकि छिनतई की सूचना मिली थी। फिलहाल पकड़े गए लूटेरे पुलिस के कब्जे में है और उससे पूछताछ की जा रही है। छिनतई के क्रम में घायल युवती निजी अस्पताल में इलाजरत है।


