अररिया ।
शराबबंदी का पालन करने का शपथ लेने वाले बिहार के कर्मी भी अपनी आदतो से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही मामला अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय में सामने आया है। यहां 4 मनरेगा कर्मी शराब पार्टी के दौरान जाम छलकाते पकड़े गए। पुलिस ने चारो को हिरासत में लेते हुए उनकी मेडिकल जांच कराया गया। शराब सेवन की पुष्ट के बाद चारो को जेल भेज दिया गया है।
मालूम हो कि वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार में शराबबंदी की घोषणा की। इसके लिए कड़े कानून का प्रावधान भी किया गया है। पर आम लोगो के साथ सरकार के कर्मी भी कानून की धज्जी उड़ाते देख जाते है। इसको लेकर आए दिन विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरती भी है। पर बिहार में शराब के अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

