मॉस्को।
एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना में 9 लोगो की मौत हो गई। जबकि 10 घायल हुए है। मरने वालो में 8 छात्र और एक शिक्षक है। घटना रूस के कजान शहर की है। सूचना पर क्षेत्रिय स्वास्थ्य मंत्रालय एक्शन में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो अज्ञात हमलावर स्कूल में आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। घायलो में से 4 को अस्पताल लाया गया है। वहीं क्षेत्रिय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि घटनास्थल के लिए 21 एंबुलेंस भेजी गई है। क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री माराट संडीकोव ने घटना स्थल का दौरा भी किया है। रिपब्लिक सेंटर फॉर डिजास्टर मेडिसिन की ओर से दवाएं भेजी गई है।


