पूर्णिया।
हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइन बाजार पोस्टमार्टम रोड के समीप रविवार की रात अगलगी की एक घटना में दो बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घर में रखे लाखों की संपति जलकर राख हो गई। मारे गए बच्चों में राजहंसनी (12) व प्रिंस (12) शामिल है। जानकारी अनुसार बच्चें रात में मोमबत्ती जलाकर सो रहे थें। इस क्रम में यह घटना हुई । बताया जा रहा है कि करीब 1:00 बजे रात्रि में मोमबत्ती जलाकर सोने के क्रम में तीन घरों में आग लग गए ।जिस में सो रहे दो बच्चों की जलकर मौत हो गई । मौके पर पहुॅची हाट थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।पीड़ितों ने बताया कि घर के सारे सामान जलकर राख हो गए। लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

