कोलकाता ।
बंगाल में शनिवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान शनिवार को कूच बिहार में हुई हिंसा के बीच राज्य में कुल 76.16 फीसद वोट पड़े। हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिले की 44 सीटों पर 373 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। शाम 6:30 बजे के करीब सेंट्रल फोर्स की निगरानी में मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीन को निकालकर स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिया गया है। हालांकि कुछ जगहों पर अभी भी वोटिंग हो रही है क्योंकि लोग लाइन में लगे हुए हैं।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आखिरी आंकड़े के मुताबिक शाम 5:00 बजे तक राज्य भर में कुल 76.16 फ़ीसदी वोटिंग हुई है। आयोग का कहना है कि यह शुरुआती आंकड़ा है और इसमें 10 से 12 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। सबसे अधिक वोटिंग कूचबिहार जिले में हुई है। यहां 79.73 फिसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा अलीपुरद्वार में 73.65 फ़ीसदी, दक्षिण 24 परगना में 75.49 फ़ीसदी, हावड़ा में 75.03 फ़ीसदी और हुगली में 76.02 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

