गोपालगंज।
जिले के महम्मदपुर थाने के डुमरियाघाट महासेतु पर एक मिर्ची लदे ट्रक से एक कार की भिडंत में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगाे की मौत हो गई। मृतको में पति-पत्नी और एक बेटी व बेटा शामिल है। घटना शुक्रवार की देर रात की है। जानकारी अनुसार दिल्ली से सहरसा के लिए एक ही परिवार के लोग डुमरियाघाट महासेतु होकर जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। सड़क हादसे में दो लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दो लोगो की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक और कार को जब्त कर लिया गया है।

