WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
कोलकाता।
पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को होनेवाले पहले चरण के मतदान से पहले बॉलीवुड अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं। मिथुन आगामी 25 मार्च से बांकुड़ा, पुरुलिया और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे। जबकी शालतोड़ा, कोश्यारी और मानबाजार इलाकों में भी जनसभा करेंगे। गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती विगत सात मार्च को ब्रिगेड में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। मिथुन को भाजपा का मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। बीते दिनों कोलकाता का वोटर बनने के बाद दावे को और बल मिला। हालांकि इस पर ना ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और ना ही मिथुन चक्रवर्ती खुल कर कुछ नही बोल रहे है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

