दुमका।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काठीकुंड के प्रभारी डॉक्टर हेमंत कुमार से 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले आरोपी देवघर जिले के सारठ थाना अंतर्गत जामुआसोल निवासी प्रिंस सोरेन को काठीकुंड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को काठीकुंड थाना अंतर्गत उसके नाना के घर से गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ सदर मो. नूर मुस्तफा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपित प्रिंस ने अपने नाना सुधीर मंडल के मोबाईल से मैसेज भेजकर डा. हेमंत से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। उसने पैसे नहीं मिलने पर डॉक्टर को परिवार समेत जान से मारने की धमकी 20 मार्च को दी थी। डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस के समक्ष की थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित के पास से एक बाईक और मोबाईल बरामद किए गएहै।



