बेगूसराय।

बदमाशों ने शुक्रवार की रात को गोली मारकर एक किसान सुरेश महतो की हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशों ने शव को खेत में फेंक दिया। घटना परिहार ओपी क्षेत्र के राटन गांव की है। हत्या से इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी अनुसार किसान सुरेश महतो रात खाना खाकर सोने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित डेरा पर गए थे। वहां घात लगाए बदमाशों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर गोली मार दी। सुबह जब घरवाले डेरा गए तो वहां खून से लथपथ लाश देखकर हल्ला मचाया। सोए हुए हालत में किसान पर हमला किए जाने की आशंका है। हत्या की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ इसे घटना के पीछे जमीन विवाद बता रहे हैं वहीं कुछ लोग घटना का कारण करीब 4 माह पूर्व मृतक किसान की पुत्री द्वारा किए गए प्रेम विवाह को बता रहे हैं। सूचना पाकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।