छपरा।
एक युवती को लव मैरिज करना भारी पड़ा है। इससे नाराज उसके भाई ने रविवार को युवती को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। घायल युवती अस्पताल में इलाजरत है। घटना जिले के गंड़खा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज परसा गांव की है। जानकारी अनुसार पिछले दिनों युवती अनीता प्रेम प्रसंग में अपने प्रेमी युवक प्रमोद मांझी के साथ फरार हो गई और उसके साथ 1 वर्ष पूर्व शादी कर ली थी। शादी के बाद वह पति के साथ अपने ससुराल लौटी थी। रविवार को युवती गांव के बगल में बाजार से सामान खरीदने जा रही थी तभी उसके भाई दिलीप मांझी ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

