गया।
जिले के डोभी थाना क्षेत्र के पोखरा के पास पुलिस ने रविवार को होंडा कार से एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव और कार को जप्त कर लिया है। मृतक की पहचान झारखंड के दुमका जिला निवासी विकास कुमार सिन्हा के रूप में किया गया है । सूत्रों के अनुसार मृतक कंप्यूटर मशीन मरम्मत करने का कार्य करता था। उसे शनिवार को डोभी में भी देखा गया था। शव का मुंह प्लास्टिक से बंद मिला है। जिस कार से शव बरामद हुआ उसके सभी दरवाजे अंदर से लॉक थे। जबकि कार का इंजन चालू था। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला। थाना अध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि बरामद कार मृतक के दोस्त का है। जल्द ही पूरी घटना पर से पर्दा उठ जाएगा।

