पटना।
अपराधियों ने शुक्रवार को एक प्राइवेट टीचर को निशाने में लेते हुए उसके झोले में रखे ₹5 लाख छीन कर चंपत हो गए। घटना पटना के नौबतपुर शिवाला रोड स्थित तिवारी चक गांव की है। इस घटना से व्यवसायियों में खौफ पसर गया है। घटना के शिकार नौबतपुर की स्नेही टोला निवासी प्राइवेट टीचर राज भूषण पांडे ने पुलिस को बताया कि उसने भारतीय स्टेट बैंक के नगवा शाखा से ₹5 लाख की निकासी की थी। रुपए झोले में रखकर वह घर लौट रहा था। इस दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इस बाबत सूचना मिलने पर नौबतपुर थाने की टीम मौके पर पहुंचकर इलाके की सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

