Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 18 November 2026 || 20:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तीन दिन बाद बजनी थी शहनाई, उससे पहले मंगेतर ने घों’ट दिया 6 माह की गर्भवती प्रेमिका का ग’ला!
          Headline

          तीन दिन बाद बजनी थी शहनाई, उससे पहले मंगेतर ने घों’ट दिया 6 माह की गर्भवती प्रेमिका का ग’ला!

          जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय गर्भवती युवती की मौत  के मामले में उसका मंगेतर ही मुख्य आरोपी निकला।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 18, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          किशनगंज में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, छह माह की गर्भवती थी युवती; पिता और भाई के साथ मिलकर शव ठिकाने लगाने का आरोप

          Kishanganj News: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय गर्भवती युवती की मौत  के मामले में उसका मंगेतर ही मुख्य आरोपी निकला। पुलिस के अनुसार, शादी से महज तीन दिन पहले आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी ह’त्या कर दी। इसके बाद अपने पिता और भाई की मदद से शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

          पुलिस ने मुख्य आरोपी बासिद आलम को पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे रतनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर ह’त्या में इस्तेमाल की गई कुदाल भी बरामद की गई है। वहीं, आरोपी के पिता और भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

          नमाज के लिए जगाने पहुंचे पिता तो बिस्तर से गायब मिली बेटी

          पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर को मृतका के पिता जितालु, निवासी काला सिंघिया ने पहाड़कट्टा थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रात में परिवार के साथ सोई थी। सुबह करीब चार बजे जब वह उसे नमाज के लिए जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद पुलिस ने पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 297/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

          खेत में गड्ढे से बरामद हुआ युवती का शव

          मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने 15 नवंबर को गांव के ही एक खेत में खोदे गए गड्ढे से युवती का शव बरामद किया। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया।

          एक साल से था प्रेम संबंध, छह माह की गर्भवती थी युवती

          तकनीकी अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना की रात युवती को उसके मंगेतर बासिद आलम ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। दोनों की शादी 16 नवंबर को तय थी।

          पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था और युवती छह माह की गर्भवती थी। परिजनों और पंचायत के दबाव में वह शादी के लिए तैयार हुआ था, लेकिन वह और उसका परिवार इस विवाह के पक्ष में नहीं थे।

          आरोप है कि इसी वजह से उसने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया।

          पिता और भाई की तलाश में छापेमारी जारी

          पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वारदात में कथित रूप से शामिल उसके पिता और भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले में अन्य वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य भी जुटा रही है।

          इस खबर को भी पढ़ें झारखंड की कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, जेल और थानों की घटनाओं पर सरकार को घेरा

          Bihar Crime News Kishanganj murder case Pregnant Woman Murder किशनगंज हत्याकांड गर्भवती युवती की हत्या पहाड़कट्टा थाना हत्याकांड बिहार क्राइम न्यूज मंगेतर ने की हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          November 18, 2026

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          November 18, 2026

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          November 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          NTPC परियोजना में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा गिरा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

          छठ की खुशियां मातम में बदलीं! दामोदर नदी में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौ’त, बिहार से पर्व मनाने आए थे रामगढ़

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.