Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 November 2026 || 20:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौ/त, तीसरा गंभीर
          Headline

          पलामू में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौ/त, तीसरा गंभीर

          झारखंड के पलामू जिले में छठ पर्व के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मेदिनीनगर-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-98 पर नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा स्थित पलामू लाइन होटल के सामने शनिवार को अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौ/त हो गई
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          PALAMU NEWS : झारखंड के पलामू जिले में छठ पर्व के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मेदिनीनगर-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-98 पर नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा स्थित पलामू लाइन होटल के सामने शनिवार को अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौ/त हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

          ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरे तीनों युवक

          पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव निवासी राजन कुमार भुइयां (21) और सुनील कुमार (20) के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलारी गांव निवासी सोनू कुमार (21) के रूप में की गई है। घायल सोनू को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

          प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों युवक बाइक संख्या जेएच03एवाई 0811 से जा रहे थे। इसी दौरान कंडा के पास ब्रेकर पर बाइक की रफ्तार धीमी हुई। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

          सोनू के घर जा रहे थे तीनों दोस्त

          परिजनों ने बताया कि तीनों युवक शनिवार सुबह अपने घरों से निकले थे और सोनू कुमार के घर जा रहे थे। राजन के भाई के अनुसार, राजन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सुनील और सोनू भी मजदूरी करते थे। तीनों युवकों की उम्र कम थी और किसी की शादी नहीं हुई थी। अचानक हुए हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

          प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के समय तीनों युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

          पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच

          घटना की सूचना मिलते ही नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

          एमएमसीएच की अस्पताल पुलिस चौकी में तैनात महेंद्र कुमार ने मृतकों के मोबाइल फोन के माध्यम से उनके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर दोनों युवकों की पहचान सुनिश्चित हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

          थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात ट्रक और उसके चालक की पहचान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

          NH-98 Accident News Palamu road accident दो दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत पलामू सड़क हादसा मेदिनीनगर औरंगाबाद हाईवे हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड की कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, जेल और थानों की घटनाओं पर सरकार को घेरा

          November 14, 2026

          मुजफ्फरपुर जेल में छठ की अनूठी आस्था, 98 महिला-पुरुष बंदियों ने रखा खरना व्रत

          November 14, 2026

          बरही में होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, महाकाल राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी

          November 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड की कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, जेल और थानों की घटनाओं पर सरकार को घेरा

          मुजफ्फरपुर जेल में छठ की अनूठी आस्था, 98 महिला-पुरुष बंदियों ने रखा खरना व्रत

          बरही में होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, महाकाल राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी

          पलामू में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौ/त, तीसरा गंभीर

          चतरा में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम, मौसी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की भतीजी की ह/त्या

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.