Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 November 2026 || 13:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कटिहार-मनिहारी फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा:नहाय-खाय पर गंगा स्नान के लिए जा रहे दंपती समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत; तीन गंभीर
          Headline

          कटिहार-मनिहारी फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा:नहाय-खाय पर गंगा स्नान के लिए जा रहे दंपती समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत; तीन गंभीर

          कटिहार-मनिहारी फोरलेन पर नारायणपुर कुतुबपुर के समीप सुबह करीब पांच बजे स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 13, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Katihar News:  लोक आस्था के महापर्व छठ के पहले दिन नहाय-खाय के अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। कटिहार-मनिहारी फोरलेन पर नारायणपुर कुतुबपुर के समीप सुबह करीब पांच बजे स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

          मृतकों की पहचान कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बैगना मोहल्ला निवासी शंभू सिंह (68), उनकी पत्नी उषा सिंह (65) और पड़ोस में रहने वाली मंजू रानी साहा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी छह लोग आपस में पड़ोसी थे और छठ पर्व के नहाय-खाय पर गंगा स्नान करने के लिए कटिहार से मनिहारी जा रहे थे।

          झपकी आने से हुआ हादसा

          स्थानीय लोगों के अनुसार, नारायणपुर कुतुबपुर के पास सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण बालू लदा एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक को कथित तौर पर झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए।

          ग्रामीणों ने चलाया राहत-बचाव अभियान

          दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर मनिहारी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। जांच के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

          घायलों को तत्काल मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कटिहार भेज दिया है।

          पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त

          मनिहारी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और बालू लदे ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छठ जैसे पवित्र पर्व पर हुए इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। वहीं, बैगना मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।

          Katihar Manihari Highway Accident Katihar road accident कटिहार मनिहारी फोरलेन दुर्घटना कटिहार सड़क हादसा छठ पूजा हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मधुबनी कांड में फरार चल रहे एएसआई का शव बरामद, पास में मिली सर्विस पिस्टल और लैपटॉप

          November 13, 2026

          छठ महापर्व आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ; घाटों पर उमड़ेगी आस्था

          November 13, 2026

          नवादा में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 5 जवान घायल; 24 घंटे में दूसरी वारदात

          November 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मधुबनी कांड में फरार चल रहे एएसआई का शव बरामद, पास में मिली सर्विस पिस्टल और लैपटॉप

          छठ महापर्व आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ; घाटों पर उमड़ेगी आस्था

          कटिहार-मनिहारी फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा:नहाय-खाय पर गंगा स्नान के लिए जा रहे दंपती समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत; तीन गंभीर

          नवादा में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 5 जवान घायल; 24 घंटे में दूसरी वारदात

          10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव की निशानदेही पर हथियार बरामद,ठाणे के खटाल से गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.