Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 November 2026 || 19:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 5 जवान घायल; 24 घंटे में दूसरी वारदात
          Headline

          नवादा में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 5 जवान घायल; 24 घंटे में दूसरी वारदात

          वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सोधीपुर गांव में छापेमारी करने पहुंची साइबर थाना की पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में अवर निरीक्षक (एसआई) रंजन कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 11, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada News: जिले में अपराधियों और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सरकारी कार्रवाई करने पहुंची टीमों को निशाना बनाया जा रहा है। मंगलवार को बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर हमला किया था। वहीं, बुधवार को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सोधीपुर गांव में छापेमारी करने पहुंची साइबर थाना की पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में अवर निरीक्षक (एसआई) रंजन कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

          घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, एसआई रंजन कुमार की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

          साइबर ठगी के आरोपितों की तलाश में पहुंची थी पुलिस

          मिली जानकारी के अनुसार, साइबर थाना की पुलिस टीम साइबर ठगी के एक मामले में आरोपितों की तलाश में सोधीपुर गांव पहुंची थी। पुलिसकर्मी गांव में छापेमारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एसआई रंजन कुमार सहित पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। हालांकि, हमले में शामिल लोगों की संख्या और घटना के पीछे की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

          साइबर डीएसपी मो. शाहनवाज अख्तर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले में घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआई रंजन कुमार की स्थिति ठीक है।

          दो दिनों में सरकारी टीमों पर दूसरी बार हमला

          नवादा में 48 घंटे के भीतर सरकारी कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के करणपुर बालू घाट स्थित सकरी नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम को बालू माफियाओं ने निशाना बनाया था।

          इस हमले में खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा, खान निरीक्षक सौरभ अभिषेक और एक होमगार्ड जवान घायल हो गए थे। खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा को सबसे अधिक चोटें आई थीं। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।

          सरकारी टीमों की सुरक्षा पर उठे सवाल

          लगातार दो दिनों में सरकारी टीमों पर हुए हमलों ने जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर बालू के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए खनन विभाग की टीम अभियान चला रही है।

          दोनों ही मामलों में कार्रवाई करने पहुंची सरकारी टीमों को हमले का सामना करना पड़ा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर अपराधियों और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के मन में कानून का भय क्यों नहीं है? अब पुलिस की आगे की कार्रवाई और हमलावरों की पहचान पर सभी की नजरें टिकी हैं।

          Bihar Crime News Cyber Police Team वारिसलीगंज समाचार Nawada Police Attack पुलिसकर्मी घायल Policemen Injured साइबर थाना पुलिस Warisaliganj News बिहार क्राइम न्यूज नवादा पुलिस हमला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव की निशानदेही पर हथियार बरामद,ठाणे के खटाल से गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

          November 11, 2026

          14वीं शताब्दी का ऐतिहासिक कंदाहा सूर्य मंदिर: पौराणिक कुआं और छठी मैया की प्रतिमा समेटे है अनूठा इतिहास

          November 11, 2026

          दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा: धार्मिक जलसे से लौट रहे चार किशोरों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौके पर मौ/त

          November 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 5 जवान घायल; 24 घंटे में दूसरी वारदात

          10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव की निशानदेही पर हथियार बरामद,ठाणे के खटाल से गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

          14वीं शताब्दी का ऐतिहासिक कंदाहा सूर्य मंदिर: पौराणिक कुआं और छठी मैया की प्रतिमा समेटे है अनूठा इतिहास

          दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा: धार्मिक जलसे से लौट रहे चार किशोरों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौके पर मौ/त

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.