Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 November 2026 || 18:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव की निशानदेही पर हथियार बरामद,ठाणे के खटाल से गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा
          Headline

          10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव की निशानदेही पर हथियार बरामद,ठाणे के खटाल से गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

          जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम उर्फ बुधराम को दो दिनों की पुलिस रिमांड के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 11, 2026Updated:November 11, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम उर्फ बुधराम को दो दिनों की पुलिस रिमांड के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के केमो दुधिया जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

          पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि संजय यादव के खिलाफ झारखंड और बिहार में कुल 63 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें पलामू में 32, बिहार के औरंगाबाद में 20, गयाजी में 10 और गढ़वा जिले में एक मामला शामिल है। झारखंड सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये और बिहार सरकार ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

          महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे से किया था गिरफ्तार

          पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र एटीएस ने छह नवंबर को ठाणे स्थित एक खटाल से संजय यादव को हिरासत में लिया था। इसकी सूचना पलामू पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लेकर आई। पूछताछ के बाद पिपरा थाना पुलिस ने उसे दो दिनों की रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

          जंगल से SLR और 290 जिंदा कारतूस बरामद

          पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 7.62 एमएम की एक एसएलआर राइफल, इसी बोर के 140 जिंदा कारतूस और थ्री नॉट थ्री के 150 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एसएलआर की तीन खाली मैगजीन, एक राइफल का बट और एक मैगजीन पाउच समेत अन्य सामान भी मिला है।

          15 साल तक माओवादी संगठन में रहा संजय

          एसपी के मुताबिक, 45 वर्षीय संजय यादव पिछले 15 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था। वह जोनल कमांडर नितेश यादव के दस्ते में सक्रिय था। जमीन विवाद के कारण वह संगठन में शामिल हुआ था, लेकिन लंबे समय तक संगठन में रहने के बावजूद उसे विवाद में न्याय नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, करीब एक महीने पहले उसने संगठन छोड़ दिया और काम की तलाश में मुंबई चला गया था।

          कई बड़ी नक्सली घटनाओं में नाम

          पुलिस के अनुसार, संजय यादव का नाम वर्ष 2016 में कालापहाड़ में पुलिस बल पर हुए हमले में भी सामने आया था, जिसमें सात पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इसके अलावा 2020 में चपरवार क्रेशर प्लांट में वाहनों को जलाने, 2019 में हरिहरगंज में भाजपा कार्यालय विस्फोट, लेवी वसूली, हत्या, गोलीबारी और वाहनों में आग लगाने जैसी कई घटनाओं में उसकी संलिप्तता बताई गई है।

          पुलिस अब बरामद हथियारों और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। उसकी गिरफ्तारी को पलामू पुलिस के लिए नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

          पलामू में इनामी माओवादी गिरफ्तार संजय यादव माओवादी गिरफ्तार 10 लाख का इनामी नक्सली माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव पलामू पुलिस हथियार बरामदगी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          14वीं शताब्दी का ऐतिहासिक कंदाहा सूर्य मंदिर: पौराणिक कुआं और छठी मैया की प्रतिमा समेटे है अनूठा इतिहास

          November 11, 2026

          दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा: धार्मिक जलसे से लौट रहे चार किशोरों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौके पर मौ/त

          November 11, 2026

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          November 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव की निशानदेही पर हथियार बरामद,ठाणे के खटाल से गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

          14वीं शताब्दी का ऐतिहासिक कंदाहा सूर्य मंदिर: पौराणिक कुआं और छठी मैया की प्रतिमा समेटे है अनूठा इतिहास

          दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा: धार्मिक जलसे से लौट रहे चार किशोरों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौके पर मौ/त

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          निशा भगत मौत मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; SIT गठित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.