पटना।
बिहार एसटीएफ ने सोमवार को कुख्यात नक्सली शिवकुमार को गया से गिरफ्तार किया है। उसकी तलाश कई मामलों में थी। यह पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। मालूम हो कि इन दिनों तमाम चौकसी के बावजूद भी कई इलाके में नक्सली गतिविधियां लगातार जारी है। ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर एसटीएफ भी सक्रिय है। इसी कड़ी में एसटीएफ ने कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ में जुटी है।

