Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 5 October 2026 || 20:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा – एपीएल सीजन-2 में अग्रवाल समाज की बहुओं ने लगाए चौके-छक्के,बच्चों से युवाओं तक दिखा दमखम, 10 टीमें लें रही हिस्सा
          Headline

          कोडरमा – एपीएल सीजन-2 में अग्रवाल समाज की बहुओं ने लगाए चौके-छक्के,बच्चों से युवाओं तक दिखा दमखम, 10 टीमें लें रही हिस्सा

          महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रम के तहत अग्रवाल समाज झुमरी तिलैया की ओर से एपीएल प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ जीनी स्पोर्ट्स एकेडमी में हुआ।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 4, 2026Updated:October 4, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Koderma News: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रम के तहत अग्रवाल समाज झुमरी तिलैया की ओर से एपीएल प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ जीनी स्पोर्ट्स एकेडमी में हुआ। चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में समाज की महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने खेल मैदान में अपना दमखम दिखाया।

          कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद पुरानी परियोजना टीम ने नई परियोजना टीम को मशाल सौंपकर आयोजन की जिम्मेदारी का प्रतीकात्मक हस्तांतरण किया। मुख्य अतिथि मिस इंडिया 2026 नीतू अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित यह खेल प्रतियोगिता सामाजिक एकता, पारिवारिक जुड़ाव और मनोरंजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। व्यस्त जीवनशैली के बीच ऐसे आयोजन परिवार और समाज के लोगों को एक साथ आने का अवसर देते हैं। साथ ही खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद उपयोगी हैं।

          आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें छह युवाओं, दो महिलाओं और दो बच्चों की टीमें शामिल हैं। पहले दिन पांच मुकाबले खेले गए। इनमें आनंद विहार रॉयल और तुलस्यान मेटल लिमिटेड, रन रॉकेट और सुपर लायन्स, टाटा मोटर्स चैलेंजर्स और कामधेनु क्वीन्स, तस्वी इंट्रो सुपरजायंट्स और आरके नाइट्स तथा जेडीआई और सनमार्ग वॉरियर्स के बीच मुकाबले हुए।

          मैदान पर बहुओं ने दिखाया क्रिकेट का दम

          एपीएल की सबसे खास बात महिलाओं की भागीदारी रही। समाज की बहुओं ने पारंपरिक भूमिका से आगे बढ़कर क्रिकेट की पिच पर शानदार बल्लेबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन किया। चौके-छक्कों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। मैदान पर महिलाओं का उत्साह और आत्मविश्वास देखकर परिवार की सास, बच्चे और समाज के अन्य सदस्य भी उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए।

          बच्चों के मुकाबलों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जबकि युवाओं के तेजतर्रार खेल ने रोमांच बढ़ा दिया। आयोजन के माध्यम से समाज की अलग-अलग पीढ़ियों को एक मंच पर लाने की कोशिश की गई है। 7 अक्टूबर को समाज के बुजुर्ग भी क्रिकेट मैदान में उतरेंगे, जिससे प्रतियोगिता का उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है।

          आयोजन में अध्यक्ष कैलाश चौधरी, सचिव संजीव खेतान, जयंती संयोजक मनोज पिलानिया, अंकित चौधरी, नेहा हिसारिया और सारिका लड्डा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। परियोजना निर्देशक विजय बजाज, अंकित खेतान, मिशांक केडिया, मिहिर खेतान, हर्षित सिंघानिया, अर्पित सिंघानिया, शैलजा केडिया और रिचा खाटुवाला आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बंदना स्वीट्स हैं।

          Agarwal Samaj Cricket APL Premier League Jhumri Telaiya Maharaja Agrasen Jayanti अग्रवाल समाज क्रिकेट टूर्नामेंट एपीएल प्रीमियर लीग झुमरी तिलैया
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          खूंटी पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल, बिरसा मुंडा को किया नमन, वंशजों से मिले, बोले- मिलकर संगठन करेंगे मजबूत

          October 5, 2026

          पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार ने भरा नामांकन,बोले- जीत की धमक पटना से दिल्ली तक सुनाई देगी

          October 5, 2026

          अनंत सिंह की नाराजगी पर बोले ललन सिंह, नीरज कुमार पर कार्रवाई न करना पार्टी की चूक

          October 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          खूंटी पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल, बिरसा मुंडा को किया नमन, वंशजों से मिले, बोले- मिलकर संगठन करेंगे मजबूत

          पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार ने भरा नामांकन,बोले- जीत की धमक पटना से दिल्ली तक सुनाई देगी

          अनंत सिंह की नाराजगी पर बोले ललन सिंह, नीरज कुमार पर कार्रवाई न करना पार्टी की चूक

          कोडरमा – एपीएल सीजन-2 में अग्रवाल समाज की बहुओं ने लगाए चौके-छक्के,बच्चों से युवाओं तक दिखा दमखम, 10 टीमें लें रही हिस्सा

          एशियन गेम्स की गोल्डन गर्ल्स से मिले सीएम हेमंत सोरेन,झारखंड की बेटियों का बड़ा योगदान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.