Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 23 September 2026 || 11:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में करमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा:कोयल नदी में डूबे 5 युवक, 4 के शव बरामद; एक की तलाश जारी
          Headline

          पलामू में करमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा:कोयल नदी में डूबे 5 युवक, 4 के शव बरामद; एक की तलाश जारी

          झारखंड के पलामू जिले में करमा पूजा के विसर्जन के दौरान बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के दुल्ही गांव के पास कोयल नदी में करमा डाली विसर्जित करने पहुंचे पांच युवक डूब गए। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 23, 2026Updated:September 23, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  झारखंड के पलामू जिले में करमा पूजा के विसर्जन के दौरान बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के दुल्ही गांव के पास कोयल नदी में करमा डाली विसर्जित करने पहुंचे पांच युवक डूब गए। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है। लापता युवक की तलाश के लिए स्थानीय लोग और पुलिस नदी में खोजबीन कर रहे हैं।

          घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया गया और चार युवकों को बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

          मृतकों की पहचान पतरिया गांव निवासी नीतीश कुमार सिंह (18), पिता बाबूलाल सिंह, अमित कुमार ठाकुर (22), पिता पुरानी ठाकुर, राजा सिंह (12), पिता संजय सिंह और विशाल पासवान (16), पिता तिलकधारी पासवान के रूप में हुई है। वहीं, सुनील सिंह का आठ वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार सिंह लापता बताया जा रहा है।

          https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-23-at-11.46.58.mp4

          करमा विसर्जन के बाद नदी में नहाने लगे युवक

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब छह बजे पतरिया गांव के लोग करमा पूजा के बाद विसर्जन के लिए दुल्ही गांव स्थित कोयल नदी के तट पर पहुंचे थे। यह स्थान उनके गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। विसर्जन के बाद नीतीश, अमित, राजा, विशाल और हेमंत समेत कुछ युवक नदी में नहाने लगे।

          इसी दौरान अचानक पांचों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों को डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद चार युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

          घटना की जानकारी मिलने के बाद डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया और पलामू सांसद के जिला प्रतिनिधि विजय ओझा भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी ली और मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। हादसे के बाद पतरिया गांव में मातम पसरा हुआ है।

          वहीं, पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में भी करम डाली बहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 15 वर्षीय सिंपी कुमारी, पिता दिलीप पासवान, नदी में डूब गई। हादसे में उसकी भी मौत हो गई। करमा विसर्जन के दौरान हुई इन दोनों घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत से पलामू में शोक की लहर है। घटना ने एक बार फिर नदी में विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

          Koyal River Drowning Palamu Karma Puja Accident कोयल नदी हादसा झारखंड डूबने की घटना पलामू करमा पूजा विसर्जन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमशेदपुर में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा,8 आरोपी गिरफ्तार, 21 बाइक-स्कूटी बरामद ओडिशा तक फैला था चोरी के वाहनों का नेटवर्क

          September 22, 2026

          छपरा में सचिन ह/त्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में दोस्त ने दिया घटना को अंजाम

          September 22, 2026

          जमुई में छात्रा से छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल, दुसरे का टूटा पैर

          September 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में करमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा:कोयल नदी में डूबे 5 युवक, 4 के शव बरामद; एक की तलाश जारी

          जमशेदपुर में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा,8 आरोपी गिरफ्तार, 21 बाइक-स्कूटी बरामद ओडिशा तक फैला था चोरी के वाहनों का नेटवर्क

          छपरा में सचिन ह/त्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में दोस्त ने दिया घटना को अंजाम

          पंजाब से बिहार लाया जा रहा 1.10 करोड़ की शराब बरामद,टायर-जीरा की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी

          जमुई में छात्रा से छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल, दुसरे का टूटा पैर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.