सुपौल।
सुबे में बेखौफ अपराधियों द्वारा सरकार के अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश को लगातार चुनौती दी जा रही है। इस क्रम में गुरुवारा को देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक किराना दुकानदार की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। वही अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जिसमें व्यवसाई का पुत्र भी शामिल है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक की है।
मामले में एसपी मनोज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि गल्ला व्यवसाई शंभू चौधरी अपने दो बेटे और स्टाफ के साथ दुकान पर बैठे थे। इस बीच तीन बाइक पर सवार होकर आए छह नकाबपोश अपराधियों ने दुकान पर पहुंचते ही हवा में दो तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद दुकान में घुसकर सभी पर हथियार भिड़ा कर नगदी की मांग करने लगे। इसके पहले की कोई कुछ समझ पाता अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
अपराधियों ने सबसे पहले दुकान में बैठे शंभू चौधरी के पुत्र गोविंद चौधरी को गोली मारी गई थी। इसके बाद गल्ला व्यवसाई शंभू चौधरी व उनके दूसरे पुत्र गौतम चौधरी और स्टाफ श्याम मंडल को भी अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात के दौरान अपराधी कुछ नगदी भी लूट कर ले गए। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। एसपी मनोज कुमार के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी राघोपुर की तरफ भाग निकले। सभी घायलों को डीएमसीएच लाया गया। जहां देर रात डॉक्टर ने गोविंद चौधरी को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दी है।
