Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 20:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप
          Headline

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय में कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी डीटीओ कार्यालय परिसर से की गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 15, 2026Updated:September 15, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada News:  आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय में कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी डीटीओ कार्यालय परिसर से की गई। उन पर आपराधिक साजिश के तहत कथित फर्जीवाड़ा कर चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन दूसरे व्यक्ति के नाम स्थानांतरित कराने में भूमिका निभाने का आरोप है। ईओयू की कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही।

          ईओयू के अनुसार, मामला वर्ष 2021 का है। उस समय कन्हैया लाल गोपालगंज जिला परिवहन कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के चालक राधेश्याम सिंह की चोरी हुई स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन से संबंधित रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी की गई। इसके बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन दूसरे व्यक्ति के नाम स्थानांतरित किए जाने का आरोप है।

          मामले में पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद आर्थिक अपराध इकाई, पटना में 20 नवंबर 2025 को कांड संख्या 42/25 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान कन्हैया लाल की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया। इसी आधार पर मंगलवार को ईओयू की टीम नवादा पहुंची और डीटीओ कार्यालय से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

          रिकॉर्ड में हेराफेरी की जांच

          जांच एजेंसी चोरी के वाहन के रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड में कथित बदलाव को अहम बिंदु मानकर जांच कर रही है। ईओयू यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के वाहन का रजिस्ट्रेशन दूसरे व्यक्ति के नाम किस प्रक्रिया के तहत और किन लोगों की भूमिका से स्थानांतरित किया गया।

          मामले में गोपालगंज के तत्कालीन अधीक्षक, मद्य निषेध, नीलामी समिति के सदस्य और बीडर को भी प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। ईओयू की टीम संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच के दौरान दस्तावेजों के अलावा अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

          आगे भी हो सकती है कार्रवाई

          कन्हैया लाल की गिरफ्तारी के बाद ईओयू की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। एजेंसी की ओर से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच के क्रम में अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा सकती है और मामले में आगे और कार्रवाई की संभावना है।कन्हैया लाल मूल रूप से पटना जिले के बेऊर थाना क्षेत्र के सिपाराडीह निवासी रामाकांत प्रसाद के पुत्र बताए जाते हैं।

          EOU Bihar Nawada DTO Clerk Arrest चोरी की स्कॉर्पियो फर्जी रजिस्ट्रेशन नवादा DTO कार्यालय प्रधान लिपिक गिरफ्तार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.